सीतापुर: महिला संग गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक अनुसूचित जाति की महिला संग गांव के ही युवक ने अपने साथी की मदद से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही …
सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक अनुसूचित जाति की महिला संग गांव के ही युवक ने अपने साथी की मदद से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। इमलिया सुल्तानपुर के चौकी काजी कमालपुर क्षेत्र के गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला शौच के लिए शुक्रवार की शाम गई थी।
उसका आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे खींच कर गन्ने में ले गए। जहां एक युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने भी दुष्कर्म की कोशिश की। इस बीच पीड़िता ने शोर मचाते हुए विरोध किया। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकली। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। मजदूरी से पति के वापस आने पर महिला ने आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़ें:-राहत : अब छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क से वंचित नहीं रहेंगे छात्र, विभाग और कॉलेजों पर कसा जाएगा शिकंजा
जिसके बाद शनिवार को पीड़िता ने पति के साथ जाकर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना एक दिन पूर्व शाम की है। अगले दिन प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-मीडिया में उठाई गई शिकायतों को लेकर संसदीय समिति गंभीर, समीक्षा करने को मंत्रालयों को अवगत कराने का निर्देश
