मुरादाबाद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर सिफारिशों के लिए बजने लगी अधिकारियों के फोन की घंटी
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर भर्ती के लिए आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। ऐसे में अधिकारियों के पास सिफारिशों के लिए फोन और चिट्ठियों का सिलसिला जारी है। हालांकि उन्होंने अपने कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर रखें है कि कोई भी दलालों के फेर में न फंसे। चयन जांच …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर भर्ती के लिए आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। ऐसे में अधिकारियों के पास सिफारिशों के लिए फोन और चिट्ठियों का सिलसिला जारी है। हालांकि उन्होंने अपने कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर रखें है कि कोई भी दलालों के फेर में न फंसे। चयन जांच के बाद मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
जिले में 2770 आंगनबाड़ी केंद्र है। वर्ष 2012 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में जनपद में कुल 1080 पदों पर भर्ती होनी हैं। इसमें 500 कार्यकर्ता व 580 सहायिका के पद शामिल हैं। जुलाई में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में 15000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इनमें करीब 3000 आवेदन सामान्य आरक्षण के शामिल हैं। ईडब्ल्यूएम प्रमाण पत्र होने पर 122 पदों पर 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। डीपीओ अनुपमा शांडिल्य ने बताया कि पांच सदस्य टीम की निगरानी में आवेदनों की जांच चल रही है।
