लखनऊ: शिवपाल ने किया प्रसपा के नगर कार्यालय का उद्घाटन
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शनिवार को लखनऊ नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रसपा के नगर अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों के कफिले के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे से नगर …
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने शनिवार को लखनऊ नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रसपा के नगर अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों के कफिले के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे से नगर कार्यालय में खुली जीप से लाया गया। जहां से रास्ते में रोक-रोक कर फूलों की वर्षा की गई।
नगर कार्यालय पहुंचने पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों और उलेमाओं ने फूल देकर स्वागत किया। कार्यालय का उद्घाटन के बाद जरूरतमंदों को कंबल व विकलांगों को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी सम्मानित किया।
जगत नारायण साइकिल पर हुए सवार
लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व महामंत्री जगत नारायण यादव ने शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जगत नारायण सुलतानपुर के शेखपुर के निवासी हैं और राजकीय इंटर कालेज से इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त हुए है।
यह भी पढ़ें:-विश्व हिंदू महासंघ योगी आदित्यनाथ के आगे ढाल बनकर खड़ा होगा : भिखारी प्रजापति
