कानपुर: मांगों का निस्तारण न होने पर सफाई कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
कानपुर। लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगों के निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को कर्मचारी अपने खून से पत्र …
कानपुर। लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगों के निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को कर्मचारी अपने खून से पत्र लिखकर भेज रहे हैं। अगर निस्तारण नहीं हुआ तो यह सिलसिला जारी रहेगा। बाद में सभी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को प्रांतीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष कमलेश गौतम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी माती में जुटे। बाद में सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पर बैठक कर कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया। उनका कहना था कि कोरोना काल में जब पूरे देश में लाकडाउन लगा था, गंभीर बीमारी के कारण लोग घरों में कैद थे। उस वक्त सफाई कर्मचारी जान-जोखिम में डालकर अपना काम कर रहे थे। कूड़ा उठाने के साथ ही सार्वजनिक व अन्य स्थलों को सेनेटाइज करने में सफाई कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान कोरोना की चपेट में आने से कई पुलिस कर्मियों की जान भी चली गई। इसके बाद भी सरकार सफाई कर्मचारियों के बलिदान को अनदेखा कर रही है। वहीं उन्होंने लंबित समस्याएं भी उठाईं। उनका कहना था कि लंबे समय से कर्मियों की पदोन्नति नहीं हुई है, विभागीय सेवा की नियमावली भी नहीं बनी है। वहीं उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने और कैशलेस कार्ड बनवाने की मांग की। साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी मांगों के निस्तारण के लिए सफाई कर्मचारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को खून से भी पत्र लिख रहे हैं, आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर अर्जुन सिंह, मोहनलाल, मनोज कुमार, अवधेश कुमार और गंगा नारायण आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: इस बार सेंटा देगा कोरोना से बचने का संदेश, क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू
