बरेली कॉलेज के कर्मियों ने दी तालाबंदी की धमकी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव डा. राजीव कुमार को सौंपा। कुलसचिव ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव डा. राजीव कुमार को सौंपा। कुलसचिव ने ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो तालाबंदी करेंगे, जिससे इंप्रूवमेंट परीक्षाएं भी बाधित हो सकती हैं। कर्मचारी सोमवार को 12:00 बजे डीएम को ज्ञापन देंगे।
कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा व हरीश चंद्र मौर्या का कहना है कि कालेज प्रबंधन लगातार अस्थायी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में हरेराम, विक्रम सिंह गुर्जर, राजकुमार, नानक चंद, संजीव यादव, संजीव पटेल, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
