बरेली: पुलिस में नौकरी के नाम पर मौसेरे भाई ने की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी की नौकरी पुलिस विभाग में लगवाने के नाम पर मौसेरे भाई ने ही बुजुर्ग किसान से लाखों की रकम ऐंठ ली। उसकी कृषि योग्य भूमि पर भी कब्जा कर लिया। रकम और जमीन वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। बुजुर्ग ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। भोजीपुरा …

बरेली, अमृत विचार। बेटी की नौकरी पुलिस विभाग में लगवाने के नाम पर मौसेरे भाई ने ही बुजुर्ग किसान से लाखों की रकम ऐंठ ली। उसकी कृषि योग्य भूमि पर भी कब्जा कर लिया। रकम और जमीन वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। बुजुर्ग ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर निवासी वीरम सिंह ने बताया कि बहेड़ी के पिंदारी में उनकी कृषि योग्य भूमि है। उनका मौसेरा भाई बंटाई पर लेकर खेती करता है। उसने पुलिस विभाग में अच्छी जान-पहचान होने का दावा किया था। जिस पर उसने बेटी की पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक जब नौकरी नहीं लगी तो बुजुर्ग किसान ने मौसेरे भाई से बातचीत की, जिस पर उसने टालमटोल शुरू कर दी।

वीरम सिंह ने बताया कि उनके मौसेरे भाई ने पिछले एक साल से उनकी खेती के भी करीब एक लाख रुपये नहीं दिए। आरोप है कि जब बेटी की नौकरी के लिए दिए रुपये और कब्जा की गई जमीन वापस करने की बात कही तो उनके मौसेरे भाई ने गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध पर मारने की धमकी दे दी।

किसान ने मामले की शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत कर रुपये व जमीन वापस दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार