बरेली: रात होते ही दबंग लहराते हैं हथियार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात होते ही दबंग शराब पीने के बाद कॉलोनी में तमंचे लहतराते हुए फयरिंग करते हैं। यह लोग किसी के भी घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर देते हैं। कॉलोनी के लोग डर के कारण इनकी शिकायत तक पुलिस से नहीं करते हैं। बारादरी के अशोक सम्राट नगर में रहने वाले …

बरेली, अमृत विचार। रात होते ही दबंग शराब पीने के बाद कॉलोनी में तमंचे लहतराते हुए फयरिंग करते हैं। यह लोग किसी के भी घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर देते हैं। कॉलोनी के लोग डर के कारण इनकी शिकायत तक पुलिस से नहीं करते हैं। बारादरी के अशोक सम्राट नगर में रहने वाले कुछ लोग दूध का काम करते हैं। ये लोग अक्सर रात में शराब पीने के बाद छतों पर जाकर तमंचे लहराते हुए फायरिंग करते हैं।

इनके पास तमंचे, राइफल और पौनिया सभी हथियार हैं। यदि कोई इनका विरोध करता है तो यह उसके साथ मारपीट करते हैं साथ ही रात में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ तक कर देते हैं। दबंगों ने कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा का भी जीना दुश्वार कर रखा है। गुरुवार की रात आरोपियों ने कॉलोनी में सात आठ राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई थी। शुक्रवार को भी आरोपियों ने एक घर में घुसकर गाली गलौज की थी।

यदि दबंग इस तरह की घटना कर रहे हैं तो पुलिस से मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार