मुरादाबाद : दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला, फिर पति ने दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए शराबी व जुआरी पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया पीड़िता ने मायके में बच्ची को जन्म दिया। इसका खर्च भी मायके वालों ने ही उठाया। ससुराल वाले उसका व उसकी बेटी का हालचाल जानने भी नहीं आए। आरोप है कि पति ने फोन पर ही …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए शराबी व जुआरी पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया पीड़िता ने मायके में बच्ची को जन्म दिया। इसका खर्च भी मायके वालों ने ही उठाया। ससुराल वाले उसका व उसकी बेटी का हालचाल जानने भी नहीं आए। आरोप है कि पति ने फोन पर ही तीन तलाक बोल कर उससे संबंध विच्छेद कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सोनकपुर पुलिस को एफआईआर का निर्देश दिया है।

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी अमीर जहां ने बताया कि उसका निकाह तीन साल पूर्व सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी अनीस के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। पति, सास-ससुर, देवर और ननद मायके से अतिरिक्त दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे।

इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके वाले नकद रुपये, राशन व कपड़े आदि पहुंचाते रहते थे। लेकिन, वे फिर भी संतुष्ट नहीं थे। तीन महीने पूर्व ससुराल वालों ने गर्भवती को घर से निकाल दिया। ढाई माह पूर्व उसने बेटी को जन्म दिया। इसमें 35 हजार रुपये खर्च हुए। यह सारा खर्च उसके भाइयों ने ही उठाया। आरोप है कि पति व उसके परिजनों ने पीड़िता और उसकी बेटी को देखने आने की जहमत भी नहीं उठाई। दहेज में दी गई बाइक को भी गिरवी रख दिया।

संबंधित समाचार