मुरादाबाद : ‘एकमुश्त समाधान’ से सुधरेगी उद्यमियों की स्थिति, 20 दिसंबर से शुरू होगी योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कोरोना की मार से मंदी झेल रहे उद्यमियों की आर्थिक में सुधार के लिए प्रदेश में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। यह योजना इस साल 20 दिसंबर से अगले वर्ष 20 फरवरी तक लागू रहेगी। होगा। योजना का लाभ प्राधिकरण के प्रदेश …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कोरोना की मार से मंदी झेल रहे उद्यमियों की आर्थिक में सुधार के लिए प्रदेश में पहली बार एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। यह योजना इस साल 20 दिसंबर से अगले वर्ष 20 फरवरी तक लागू रहेगी। होगा। योजना का लाभ प्राधिकरण के प्रदेश स्थित 154 औद्योगिक विकास क्षेत्रों के उद्यमियों को मिलेगा।

एकमुश्त समाधान योजना का मकसद न केवल कोविड के कारण आई मंदी के प्रभाव से उद्यमियों को उबारना है, बल्कि क्षेत्रीय अवस्थापना सुविधाओं के त्वरित उच्चीकरण व अनुरक्षण में भी सहयोग देना है। ताकि उद्यमियों को बेहतर औद्योगिक माहौल मिलेगा।

एकमुश्त समाधान योजना में उद्यमी अपने पूर्ण बकाया अनुरक्षण शुल्क का भुगतान एक बार में करेंगे तो उन्हें भुगतान की तारीख तक देय ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छूट के बाद देय धनराशि को एकमुश्त या 25 प्रतिशत अपफ्रंट भुगतान के साथ तीन मासिक ब्याज रहित किस्तों में भुगतान करने की सुविधा रहेगी। उद्यमियों को योजना का लाभ पाने के लिए निवेश मित्र पोर्टल https://nivesh mitra.up.nic.in से बकाया देयों की धनराशि व अनुमन्य छूट का विवरण प्राप्त कर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होगी।

उद्यमियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्राधिकरण के किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पोर्टल में दिखाए गए अनुरक्षण शुल्क व देय ब्याज की बकाया धनराशि के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि का निराकरण भी 10 फरवरी तक ऑनलाइन प्राप्त होगी। योजना का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.onlineupsidc.com पर है।

मुरादाबाद एसईजेड के क्षेत्र प्रबंधक संजीव बेदी ने सरकार की एकमुश्त समाधान योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे कोरोना की मार से आर्थिक संकट झेल रहे उद्यमियों को उबरने में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल का लाभ औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के उद्यमियों को समय रहते उठाना चाहिए।

संबंधित समाचार