मुरादाबाद : तनाव से हर माह 77 लोगों की जिंदगी खतरे में, ऐसे करें बचाव
मुरादाबाद, अमृत विचार। बदलती जीवन शैली, मानसिक तनाव और खानपान के चलते हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार लोगों की संख्या जनपद में बढ़ती जारही है। जिले में नौ माह में डायबिटीज और हाइपरटेंशन के 16310 हजार मरीज सामने आए हैं। इनमें नौ हजार से अधिक महिलाएं हाईपरटेंशन से पीड़ित हैं। यह खुद ही खुद से …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बदलती जीवन शैली, मानसिक तनाव और खानपान के चलते हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार लोगों की संख्या जनपद में बढ़ती जारही है। जिले में नौ माह में डायबिटीज और हाइपरटेंशन के 16310 हजार मरीज सामने आए हैं। इनमें नौ हजार से अधिक महिलाएं हाईपरटेंशन से पीड़ित हैं। यह खुद ही खुद से प्रभावित होती हैं। जबकि पुरुषों की संख्या छह हजार है।
जिला अस्पताल में संचालित नेशनल प्रोगाम फार कंट्रोल डायबिटीज, कैंसर, कार्टियक डिजिज एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) के आंकड़ों पर गौर करें तो हर महीने 77 लोग हाईपरटेंशन का शिकार हो रहे हैं।
सामने आ सकती हैं गंभीर समस्याएं
डिप्टी सीएमओ डॉ. जीएस मार्तोलिया हाइपरटेंशन की वजह से ह्रदय के काम करने की गति बढ़ जाती है। रक्त का प्रवाह तेजी से होने लगता है। किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इससे हार्ट अटैक, पैनिक अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट फेल होने की आशंका भी बढ़ जाती हैं। बीपी अगर लगातार कंट्रोल में ना रहे तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
आंकड़ों पर एक नजर
अप्रैल से अक्टूबर तक
हाईपरटेंशन के मामले 16310
6674 पुरुष
9636 महिला
अक्टूबर माह में आए मरीज
डाइबटीज 1726
775 पुरुष
951 महिला
हाईपरटेंशन 676
296 पुरुष
380 महिला
दोनों बीमारी से ग्रसित 245
पुरुष 122
123 महिला
इन लक्षणों पर रखें नज़र
हार्ट रेट बढ़ना, सिरदर्द बना रहना, आंखों में लाली, थकान, सुस्ती, बात-बात पर गुस्सा, सांसों का तेज चलना
ऐसे करें बचाव
खाने में नमक की मात्रा कम लें, किसी भी तरह का तनाव न लें, जीवनशैली में बदलाव करें, योग व्यायाम को शामिल करें, संतुलित भोजन करें
ये हैं वजह
काम का लगातार बढ़ता प्रेशर, बिगड़ी हुई जीवन शैली, अधिक भाग दौड़, खानपान में असंतुलन,अकेलापन
