शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री: कार्यक्रम समाप्त होते ही लोग फाड़ने लगे मोदी के लगे पोस्टर, उखाड़कर ले गए लोहे के एंगल और बल्लियां
शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। कार्यक्रम में जमकर जय श्री राम और मोदी के नारे लगे। मगर कार्यक्रम खत्म होते ही तस्वीर एकदम बदल गई। कार्यक्रम की समाप्ति के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। कार्यक्रम में जमकर जय श्री राम और मोदी के नारे लगे। मगर कार्यक्रम खत्म होते ही तस्वीर एकदम बदल गई। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लोगों ने सड़कों के आस-पास लगे पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। उसमें लगे लोहे के एंगलों को उखाड़ना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में न पोस्टर रहा और न ही एंगल।
पब्लिक बोली- भूखे पेट मरे थे, तो कुछ तो मिलेगो ही
जब लोग कार्यक्रम में लगे लोहे के एंगल और बल्लियां उखाड़ने वालों से पूछा गया कि वह इन एंगलों को उखाड़कर क्यों ले जा रहे है। तो उन्होंने बहुत ही हैरत वाला जबाव दिया। कहा कि ‘मोदी की रैली में भूखें पेट मरे थे। सुबह से कुछ न खाओ तो अब जा रैली में आनको कुछ तो फायदा मिलेगो’ थोड़े बहुत रुपियन को तो बिकेगो ही। यह बात कहने के बाद वे फिर से एंगल उखाड़ने और पोस्टर फाड़ने में जुट गए।
मोदी के भाषण के बाद भीड़ एक साथ भाग खड़ी हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक स्टेज पर खड़े रहे तब तक कोई भी अपनी जगह से नहीं हिला। मगर उनके वहां से हटते ही लोगों की भीड़ भी हटना शुरू हो गई। जब तक मोदी स्टेज से उतरे तब तक अधिकांश भीड़ बाहर जा चुकी थी। जिसकी वजह से कुछ ही देर में पूरा कार्यक्रम स्थल खाली हो चुका था। कार्यक्रम के बाद स्थल पर सिर्फ बिखरी हुई कुर्सियां ही दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम से पहले सांड के आतंक से भी डरे लोग
पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही स्थल पर एक सांड पहुंच गया। उसने लोगों को मारना शुरू कर दिया। सुरक्षा में लगी फोर्स भी उसे हटाने का प्रयास लगातार कर रही थी। मगर वह वहां पर लगे पोस्टर फाड़ने के साथ ही इधर-उधर तेजी से दौड़ रहा था। जिसकी वजह से वहां पर लोगों के बीच डर पैदा हो गया। हालांकि कुछ देर बाद उसे चारो ओर से घेर कर कार्यक्रम स्थल से बाहर किया गया।
