Aus Open: चोट के कारण जेनिफर ब्रैडी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हटीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। जेनिफर ब्रैडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन और दो अभ्यास टूर्नामेंट से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। …

मेलबर्न। जेनिफर ब्रैडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन और दो अभ्यास टूर्नामेंट से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

अधिकारियों ने ट्वीट किया, ”आपके चोट से जल्द उबरने की कामना करते हैं जेन।” अमेरिका की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी ब्रेडी ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।

Silent stands help surprise U.S. Open semifinalist Jennifer Brady stay cool under pressure | The Star

इससे पहले दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा, कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी विभिन्न कारणों से ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हटने की घोषणा कर चुके हैं।

Who Is Jennifer Brady Datting?: Boyfriend Bio

पुरुष वर्ग में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर भी घुटने की सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण नहीं खेल पाएंगे। आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

संबंधित समाचार