रायबरेली से प्रियंका ने शुरू किया चुनावी शंखनाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में सियासी पारा तीन दिनों से काफी गर्म चल रहा है। पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव विजय रथ लेकर आए तो रविवार को अमेठी में कांग्रेस की हवा बनाने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंची हैं। कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख प्रियंका भी गदगद दिखीं। वहीं, अपने कार्यक्रम …

रायबरेली। जिले में सियासी पारा तीन दिनों से काफी गर्म चल रहा है। पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव विजय रथ लेकर आए तो रविवार को अमेठी में कांग्रेस की हवा बनाने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंची हैं। कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख प्रियंका भी गदगद दिखीं।

वहीं, अपने कार्यक्रम से दो घंटे की देरी से प्रियंका वाड्रा रायबरेली पहुंची। प्रियंका सबसे पहले चुरुआ सीमा पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। इसके बाद कुछ महिलाओं ने अपनी समस्याओं की चिट प्रियंका गांधी को दी।

पढ़ें: शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री: कार्यक्रम समाप्त होते ही लोग फाड़ने लगे मोदी के लगे पोस्टर, उखाड़कर ले गए लोहे के एंगल और बल्लियां

जिसपर उन्होंने बात भी की। इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका शहर के रिफार्म क्लब में प्रस्तावित महिला संवाद बैठक के लिए रवाना हो गईं।

वीरांगना नगरी झांसी में आज होगा भगवा शक्ति प्रदर्शन

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ती ठंड के बीच राजनीतिक पारा लगातार गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी  आज उत्तर प्रदेश के पिछड़े, लेकिन अति महत्वपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र और इस क्षेत्र का द्वार कही जाने वाली वीरांगना नगरी झांसी में एक बार फिर लोगों का विश्वास जीतने और विपक्षी दलों को भगवा दमखम दिखाने सड़कों पर उतरेगी। यहां राजकीय पॉलीटेक्निक मैदान से जन विश्वास यात्रा का शंभारंभ किया जायेगा। इसके लिए पार्टी ने व्यापक रूप से तैयारियां की हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर भगवा परचम लहराया था और इस बार फिर वहीं करिश्मा दिखाने की आस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आज वीरांगना नगरी में ताल ठोकते नजर आयेंगे। और अधिक जानकारी केलिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार