कटरीना ने शेयर की हाथों पर लगी मेहंदी की तस्वीर, देखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथों पर मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही यह खूब वायरल हो रही है। कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के प्रशंसक इस तस्वीर पर …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथों पर मेहंदी लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही यह खूब वायरल हो रही है।

कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के प्रशंसक इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल दोनों ने नौ दिसंबर को शादी की है। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से संबंधित तस्वीर शेयर कर रहे हैं।

पढ़ें: बिग बॉस 15: सलमान ने राखी के पति रितेश को दी चेतावनी, इस कंटेस्टेंट को भी लगाई फटकार

इस तस्वीर में कटरीना के प्रशंसक उनके हाथ में विक्की कौशल का नाम ढूंढ रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल ने शनिवार को काम पर लौटने के बाद एक तस्वीर को शेयर किया था।

अभिनेत्री कटरीना भी जल्दी ही काम पर वापस लौटने वाली है। वह अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर-3 में शूटिंग करती जल्द ही नजर आयेंगी।

बिग बॉस 15: सलमान ने राखी के पति रितेश को दी चेतावनी, इस कंटेस्टेंट को भी लगाई फटकार

बिग बॉस 15 के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते हुए ड्रामे के बाद घरवालों और बिग बॉस के फैंस को वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था।

वहीं, हर एपिसोड की तरह सलमान खान ने इस हफ्ते भी सभी घरवालों को जमकर फटकार लगाई। यहां सलमान के निशाने पर सबसे ज्यादा राखी सावंत के पति रितेश रहे। इसके अलावा अभिजीत की भी सलमान ने खूब क्लास लगाई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार