फिलीपींस में तूफान ‘राय’ ने मचाई भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 112 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस में बोहोल प्रांत के गवर्नर ने रविवार को कहा कि तूफान ‘राय’ से देश में मरने वालों की संख्या 112 हो गई है। बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। याप ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती …

मनीला। फिलीपींस में बोहोल प्रांत के गवर्नर ने रविवार को कहा कि तूफान ‘राय’ से देश में मरने वालों की संख्या 112 हो गई है। बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने बताया कि 10 लोग अब भी लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं।

Image

याप ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि संचार संपर्क बाधित होने के कारण 48 शहरों के महापौर में से केवल 33 के साथ उनकी बातचीत हो पाई है। अधिकारी भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। फेसबुक पर रविवार को एक बयान के मुताबिक याप ने इलाके के महापौर से राहत उपाय तेज करने को कहा है।

Typhoon Rai Death Toll In Philippines Nearing 100 - Typhoon Rai In Philippines: फिलीपींस में तूफान राय ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंची - Amar Ujala Hindi News Live

उन्होंने 12 लाख लोगों को खाद्यान्न सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया। हवाई सर्वेक्षण के बाद याप ने कहा कि स्पष्ट है कि बोहोल को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। फिलीपींस के मध्य हिस्से में गुरुवार और शुक्रवार को तूफान से भारी तबाही हुई। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

Image

आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और राष्ट्रीय पुलिस ने तूफान से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 39 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में एम द्वीप पर तूफान में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में अब तक मरने वालों की संख्या 112 हो गई है।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शनिवार को इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दो अरब पेसो (चार करोड़ डॉलर) की मदद देने का वादा किया। हालिया वर्षों में आए सबसे भीषण तूफान के दौरान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 270 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं ,जिससे भारी क्षति हुई। तूफान के बाद 227 शहरों और कस्बों में बिजली गुल हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक केवल 21 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। तीन क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर पानी भरा हुआ है। क्रिसमस के पहले भीषण तूफान से मची तबाही ने सबसे शक्तिशाली ‘हेयान’ तूफान की यादें ताजा करा दीं। नवंबर 2013 में ‘हेयान’ तूफान से 6300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

संबंधित समाचार