हरदोई: धर्मसुधा ट्रस्ट ने किया निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
हरदोई। जिले के बावन कस्बे में रविवार को धर्मसुधा ट्रस्ट के बैनर तले लक्ष्मी ईंट उद्योग पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों की आंखों के आपरेशन के लिए सीतापुर भेजा गया। 113 लोगो को निःशुल्क दवा देते हुए उन्हें आंखों की अच्छी देखभाल की सलाह दी गई। निशुल्क नेत्र …
हरदोई। जिले के बावन कस्बे में रविवार को धर्मसुधा ट्रस्ट के बैनर तले लक्ष्मी ईंट उद्योग पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों की आंखों के आपरेशन के लिए सीतापुर भेजा गया। 113 लोगो को निःशुल्क दवा देते हुए उन्हें आंखों की अच्छी देखभाल की सलाह दी गई।
निशुल्क नेत्र शिविर में सीतापुर से आये आंख अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. कर्नल मधु भदौरिया और विजन 2022 के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह भदौरिया, उनके सहायक चिकित्सकों ने लगभग 113 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें दवा और चश्मा दिया गया। मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए लगभग 200 लोगों को बस द्वारा सीतापुर आँख अस्पताल सीतापुर के लिए रवाना किया गया।
बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख बावन समीर सिंह ने बताया यह शिविर उन्होंने अपने स्वर्गलोकवासी माता पिता की याद में लगवाया है।
शिविर में प्रमुख रूप से जिले के विख्यात चिकित्सक डा. संजय सिंह, डॉ. ज्योती सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख समीर सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री स्वर्णिमा सिंह, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
पारा गिरने से बड़ी मौसम में ठंड, गर्म वस्त्रों की बिक्री में इजाफा
हरदोई। बीते 24 घंटों में मौसम में बढ़ रही ठंडक के चलते लोगों ने सर्दी की आहट भापते हुए गर्म कपड़ों की खरीददारी तेज कर दी है। रविवार को बाजार में गर्म कपड़ों के खरीदारों की संख्या अधिक देखी गई। गौरतलब हो कि शनिवार की दोपहर से ठंडी हवाएं चल रही हैं। लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। तेज ठंडी हवाएं चलने से पारा लुढ़क रहा है ।लोगों ने ठंड के मौसम की शुरुआत बढ़ती देखकर गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज कर दी है। यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: प्रभारी को छोड़कर पूरी एसओजी भंग, शाम बजे बाद चौराहों पर नजर आएंगे सीओ और एसओ
