हरदोई: कैंप लगाकर महिला बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
हरदोई। समाजसेवी संस्था इनर व्हील के इंस्टालेशन डे के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा जिला कारागार के महिला विंग में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेड पी सी(ब्रांडिंग) डॉक्टर शिवानी मिश्र एवं डॉक्टर चित्रा मिश्र ने सभी महिला कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें उचित परामर्श भी दिया …
हरदोई। समाजसेवी संस्था इनर व्हील के इंस्टालेशन डे के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा जिला कारागार के महिला विंग में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेड पी सी(ब्रांडिंग) डॉक्टर शिवानी मिश्र एवं डॉक्टर चित्रा मिश्र ने सभी महिला कैदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। इसके साथ ही क्लब द्वारा महिला जेल में ही अंशु कुमार द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण भी कराया गया।
इस मौके पर डॉटर क्लब,शक्ति वाहिनी एवं इनरव्हील क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट चित्रा बाजपेई, अध्यक्ष पूजा जैन,सुप्रिया सेठ,सोनिया मिश्रा, राखी द्विवेदी,पारुल तिवारी,रागिनी तिवारी,अनिता पांडेय एवं क्लब के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब ने जेलर संजय सिंह का आभार जताया।
हरदोई: धर्मसुधा ट्रस्ट ने किया निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
हरदोई। बावन कस्बे में रविवार को धर्मसुधा ट्रस्ट के बैनर तले लक्ष्मी ईंट उद्योग पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों की आंखों के आपरेशन के लिए सीतापुर भेजा गया। 113 लोगो को निःशुल्क दवा देते हुए उन्हें आंखों की अच्छी देखभाल की सलाह दी गई।
शिविर में सीतापुर से आये आंख अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. कर्नल मधु भदौरिया और विजन 2022 के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह भदौरिया, उनके सहायक चिकित्सकों ने लगभग 113 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें दवा और चश्मा दिया गया। मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए लगभग 200 लोगों को बस द्वारा सीतापुर आँख अस्पताल सीतापुर के लिए रवाना किया गया।
यही भी पढ़ें:-मुरादाबाद: पीतल मजदूरों का छलका दर्द, बोले- सरकारी सुविधाएं सिर्फ कागजों में मिल रहीं
