बहराइच: तीन प्रधान व दो सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए कल डाले जाएंगे वोट, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में प्रधान व सदस्य पदों के लिए होने वाले सामान्य व उपचुनाव को लेकर रविवार को ब्लाॅक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, बैलेट बाॅक्स व चुनाव से जुडे़ अभिलेखों को लेकर मतदान कार्मिकों वाहनों से अपने-अपने बूथों पर पहुंचे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इन चुनावों में 20 प्रत्याशी …

बहराइच। जिले में प्रधान व सदस्य पदों के लिए होने वाले सामान्य व उपचुनाव को लेकर रविवार को ब्लाॅक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई, बैलेट बाॅक्स व चुनाव से जुडे़ अभिलेखों को लेकर मतदान कार्मिकों वाहनों से अपने-अपने बूथों पर पहुंचे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इन चुनावों में 20 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

नवाबगंज ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सिरसिया में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में चार, जरवल ब्लाॅक के करनई में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है, जबकि ग्राम पंचायत कपूरपुर में हो रहे सामान्य चुनाव में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं मिहींपुरवा व नवाबगंज में एक-एक वार्डो में सदस्य ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

इस चुनाव के लिए मिहींपुरवा, जरवल व नवाबगंज ब्लाॅक मुख्यालयों से सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई; दोपहर तीन बजे तक कार्य पूरा हुआ; सेक्टर व नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षे़त्रों के बूथों का भ्रमण कर सुबह आठ बजे से मतदान कराने को लेकर पीठासीन अधिकारियों की तैयारियों को परखा; इस चुनाव में प्रधान पद पर 16 व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

कैमरों में कैद होंगी चुनाव की गतिविधियां

बहराइच: उपचुनाव को शुचितापूर्ण तरीके से निपटाने के लिए सेक्टर मजिस्टेट की तैनाती की गई है, तो कि मतदान के दौरान बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे; इसके अलावा हर बूथ पर कैमरा मैन भी मुस्तैद रहेगा, जो मतदान की हर गतिविधियों को कैद करेगा।

दो प्रधान व 124 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

बहराइच: पंचायतों में हो रहे उपचुनाव में भी सत्ता की हनक साफ दिखी है; हुजूरपुर ब्लाॅक के धनपारा व गाजीपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरे; इन दोनों पंचायतों में प्रधानों को निर्विरोध निर्वाचन हुआ है; 124 सदस्य ग्राम पंचायत भी निर्विरोध हुए हैं।

141 में 17 वार्ड फिर रह गए रिक्त

बहराइच: उपचुनाव में विभिन्न ब्लाॅकों में 141 पद सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त रहे; इनमें 124 पर एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि 17 पद उपचुनाव में भी खाली रह गए हैं।

ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी सदस्य प्रत्याशी मतदाता

  • कपूरपुर 05 00 1618
  • करनई 07 00 1280
  • सिरसिया 04 00 2145
  • मिहींपुरवा 00 02 194
  • नवाबगंज 00 02 64

जिले की तीन पंचायतों में ग्राम प्रधान व दो में सदस्य पद के लिए उपचुनाव हो रहा है, सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान चलेगा
देवेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बहराइच।

यह भी पढ़ें:-देश के विकास का इंजन उप्र है, इसलिये यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है: शिवराज सिंह चौहान

संबंधित समाचार