हरदोई: सुरसा में बना आरटीपीसीआर सेंटर सिर्फ दिखावा, नहीं शुरू हुई जांच
सुरसा ( हरदोई )। सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनकर तैयार हुए कोविड 19 आरटीपीसीआर टेस्टिंग सेन्टर का 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सांडी विधानसभा विधायक प्रभाष कुमार व मुख्य चिकित्साअधिकारी सूर्य मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में वर्चुअल उद्घाटन के माध्यम से जिले को सौगात दी थी। लेकिन यह सौगात मात्र शो पीस …
सुरसा ( हरदोई )। सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनकर तैयार हुए कोविड 19 आरटीपीसीआर टेस्टिंग सेन्टर का 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सांडी विधानसभा विधायक प्रभाष कुमार व मुख्य चिकित्साअधिकारी सूर्य मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में वर्चुअल उद्घाटन के माध्यम से जिले को सौगात दी थी। लेकिन यह सौगात मात्र शो पीस बनकर रह गई। इस लैब का जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बताते चलें कि आज जब प्रदेश मे ओमीक्रोम वेरिएंट का वायरस लगातर बढ़ रहा है। जिसको लेकर अभी पंद्रह दिन पूर्व सरकार ने टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन सुरसा सेंटर पर अभी तक केवल उद्घाटन ही किया जा सका है। जिससे लगातार बढ़ रहे कोरोना की तैयारियों का अंदाजा इस केंद्र के माध्यम से लगाया जा सकता है। आज लगभग एक माह बाद भी सेंटर पर एक भी कोरोना टेस्ट नही किया गया है। अब ऐसे में स्थितियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
इस संबंध में जब नोडल अधिकारी ए. पी. गौतम से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अभी आवश्यक सामग्री आपूर्ति नही हो सकी है। आवश्यक सामग्री आपूर्ति होते ही टेस्टिंग शुरू की जाएगी।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी हेमंत कुमार राजपूत से स्टाफ के बारे में जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि सेंटर पर आठ स्टाफ कार्यरत है। लेकिन टेस्टिंग का आंकड़ा शून्य है।
कही लापरवाही न पड़ जाए भारी
आपको बता बीते वर्ष कोरोना ने जब विकराल रूप धारण किया था। तब स्वास्थ्य ब्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही थी। ऐसे में सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं कि इस बार किसी प्रकार की कोई ब्यवस्था में कमी न रह जाये। लेकिन अभी तक सेंटर पर जब जरूरी सामग्री की आपूर्ति तक नही की जा सकी है तो ऐसे में भविष्य में कोरोना की भयावाहता के वक्त स्वास्थ्य विभाग कैसे स्थितियों से निपटेगा ये बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सदस्यता ग्रहण कर लौटे विधायक विनय शंकर तिवारी, सपा कार्यालय पर हुआ स्वागत
