अमरोहा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया मिनी ट्रक, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। ग्राम दीपपुर से पहले रविवार को मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में मौके पर चालक की मौत हो गई। सह चालक गंभीर रूप से घायल है। बिना कानूनी कार्रवाई के परिजन शव घर ले गए। थाना सैदनगली अंतर्गत कस्बा उझारी निवासी मुरसलीन, पुत्र हाफिज मिनी ट्रक लेकर रविवार को …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। ग्राम दीपपुर से पहले रविवार को मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में मौके पर चालक की मौत हो गई। सह चालक गंभीर रूप से घायल है। बिना कानूनी कार्रवाई के परिजन शव घर ले गए।

थाना सैदनगली अंतर्गत कस्बा उझारी निवासी मुरसलीन, पुत्र हाफिज मिनी ट्रक लेकर रविवार को सामान लोड करने के लिए गजरौला जा रहा था, तभी दीपपुर से पहले वाहन पेड़ से टकराया और चालक मुरसलीन व सह चालक मो. अली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नगर स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल अली को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुरसलीन 12 बहन-भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत की खबर मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

कुट्टी काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से आठवीं की छात्रा की मौत
कैसरा। ग्राम शेरपुर मुस्तकम में कुट्टी काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से आठवीं कक्षा की छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पीड़ित परिवार के घर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। परवीन, पुत्री साबिर शाम में घर पर कुट्टी काट रही थी। कुट्टी काटते समय पटा उतर गया। परवीन इंजन बंद कर रही थी, तभी उसका दुपट्टा इंजन में फंस गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल
बुरावली। ई-रिक्शा पलटने से 10 वर्षीय बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ मार्ग पर टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा चालक अनीश, पुत्र बदलू, मास्टर नन्हे व उनका 10 वर्षीय पुत्र यूसुफ, निवासी दौरारा ई-रिक्शे में बैठकर रविवार को गांव मंगरौला स्पेलर पर तेल पिलवाने गए थे। तेल निकलवा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी बुरावली चांद होटल के पास तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई। यूसुफ, ई-रिक्शा चालक अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यूसुफ की हालत गंभीर है। उधर, थोड़ी ही दूरी पर बाइक फिसलने से ग्राम प्रधान घायल हो गए। रविवार को मुनकाद व पूर्व प्रधान जमशेद निवासी मदारीपुर हसनपुर की ओर से आ रहे थे, इतने में बुरावली वसीम सैलून के पास बाइक फिसलने से गिर गए। इसमें ग्राम प्रधान घायल हो गए।

संबंधित समाचार