महिलाओं के स्वावलंबी बनने से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : स्वाति सिंह
लखनऊ। मैं भी एक नारी महिला हूं, इस कारण हर महिलाओं का दर्द समझती हूं। यही कारण है कि हर एक माता, बहन व बेटी से मिलकर उनका दुख दर्द बांटती हूं। मेरा सपना है कि हर नारी स्वावलंबी बने। अपने पैरों पर खड़ी हो। इसकी हर संभव कोशिश करती हूं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने …
लखनऊ। मैं भी एक नारी महिला हूं, इस कारण हर महिलाओं का दर्द समझती हूं। यही कारण है कि हर एक माता, बहन व बेटी से मिलकर उनका दुख दर्द बांटती हूं। मेरा सपना है कि हर नारी स्वावलंबी बने। अपने पैरों पर खड़ी हो। इसकी हर संभव कोशिश करती हूं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी है। ये बात महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने रविवार को कही। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में सरोजनी नगर में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इसमें 15 हजार महिलाओं को साड़ी व सेनेटरी पैड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दौरान स्वयं सहायता समूह, महिला प्रधान, महिला खिलाड़ी सहित अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर चुकीं महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर स्वाती सिंह ने महिलाओं को भावनाओं से खूब जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह कोई कार्यक्रम नहीं है, यह सिर्फ मिलन का तरीका है।
इसी बहाने आपसे संवाद कर रही हूं। ये मेरा सपना है कि एक-एक मातृशक्ति को ऐसा बना दिया जाय कि वह न्यूनतम आय कर सके। यह सपना हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भी है। यही कारण है कि वे जो भी योजनाएं लाए, वह मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए है।
महावारी की दी जानकारी
टाटा ट्रस्ट की ओर से सीता सिंह ने माहवारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टाटा ट्रस्ट सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को माहवारी में स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि ने बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।
नाबार्ड प्रदेश के महाप्रबंधक दुष्यंत सिंह चौहान ने कहा कि बहुत कम प्रतिनिधि होते हैं, जो अन्य संस्थाओं से संपर्क कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए जानना और उनके माध्यम से कार्य कराने के लिए उतावले रहते हैं। स्वाती सिंह ने खुद संपर्क कर हमसे अपने क्षेत्र कार्य करने का आग्रह किया। इसी कारण नाबार्ड ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सेनेटरी पैड महिलाओं से बनवाने व उसकी बिक्री की व्यवस्था की।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: विहिप ने मनाया शौर्य दिवस- पथ संचलन से भगवा रंग में रंगा शहर, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
