कानपुर: कांग्रेस ने महिलाओं के लिये जारी किया शक्ति विधान पत्र
कानपुर। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा मातृशक्ति को समर्पित महिला घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसको प्रियंका गांधी ने “शक्ति विधान” का नाम दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर-दक्षिण और ग्रामीण जिलाध्यक्षों ने बताया आधी आबादी को उनका हक कांग्रेस दिलायेगी। वर्तमान की योगी मोदी सरकार के तमाम …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा मातृशक्ति को समर्पित महिला घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसको प्रियंका गांधी ने “शक्ति विधान” का नाम दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर-दक्षिण और ग्रामीण जिलाध्यक्षों ने बताया आधी आबादी को उनका हक कांग्रेस दिलायेगी। वर्तमान की योगी मोदी सरकार के तमाम विधायक मंत्री महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। भाजपा लाओ बेटी बचाओ, के नारे के साथ सत्ता में आई इस भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन के साथ महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को दिए जा रहे महत्व को बताया जाएगा। राजनीति में महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी देने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है, यह बात भी आधी आबादी को बताने का कार्य सम्मेलनों के माध्यम से किया जाएगा। इसी क्रम में 21 दिसंबर को शहर के लाजपत भवन में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं को प्रमुखता से बताया जाएगा।
महिला सम्मेलन लाजपत भवन मे कल
कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि 21 दिसम्बर को लाजपत भवन में महिला सम्मेलन आयोजत होगा। जिसमें उनकी नेता प्रियंका गांधी की महिलाओं की सुरक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ महिला घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। दक्षिण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र के माध्यम से महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी को बढ़ावा दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के हक के लिए लड़ाई लड़ती रही है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने कहा कि देश को इंदिरा गांधी के रूप में पहला महिला प्रधानमंत्री दिया, उत्तर प्रदेश में सुचेता कृपलानी के रूप में पहली महिला मुख्यमंत्री दी। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा सहित तमाम विरोधी दलों के भारी विरोध के बावजूद महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: लाइट मशीन गन से नहीं बच पाएंगे आतंकी, एक मिनट में करती है 700 राउंड फायर
