बरेली: 2 जनवरी को चुने जाएंगे मिस्टर यूपी और बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडो बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से यूपी स्टार न्यूट्रिशन क्लासिक प्रातियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शरीर सौष्ठय प्रतियोगिता में 45 जनपदों से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। रविवार को पीलीभीत रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक मंडल के मोमिन खान ने बताया कि 2 जनवरी …

बरेली, अमृत विचार। इंडो बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से यूपी स्टार न्यूट्रिशन क्लासिक प्रातियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शरीर सौष्ठय प्रतियोगिता में 45 जनपदों से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। रविवार को पीलीभीत रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक मंडल के मोमिन खान ने बताया कि 2 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

प्रतियोगिता 10 ग्रुप भार वर्गों में होगी, जिसमें मिस्टर बरेली और मिस्टर यूपी का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से मिस्टर यूपी मो. मुशाहिद शामिल होंगे। बताया कि प्रतियोगिता रेलवे स्पोर्ट स्टेडियम के रोड संख्या 4 में होगी।

प्रतिभागियों का भार माप 10 से 2 बजे के बीच किया जाएगा। अमित भरतौल, नदीम खान, अरशद रजा, मोबीन सैफी, प्रेम, राहिल खान आदि उपस्थत रहे।

संबंधित समाचार