बरेली: अब जनवरी में होंगी सुधार परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सुधार परीक्षाएं अब जनवरी में होने की संभावना है, क्योंकि अभी तक संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। पांच दिन बाद शीतकालीन छुट्टियां होने वाली हैं, जो 25 से 31 दिसंबर तक रहेंगी। उसके बाद ही परीक्षाओं का आयोजन होगा। सुधार परीक्षाओं के तुरंत बाद स्नातक प्रथम …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सुधार परीक्षाएं अब जनवरी में होने की संभावना है, क्योंकि अभी तक संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। पांच दिन बाद शीतकालीन छुट्टियां होने वाली हैं, जो 25 से 31 दिसंबर तक रहेंगी। उसके बाद ही परीक्षाओं का आयोजन होगा। सुधार परीक्षाओं के तुरंत बाद स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू हो सकती हैं। हालांकि, इससे छात्रों को तैयारी करने का कुछ समय मिल जाएगा।
विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं की सुधार परीक्षाओं की प्रस्तावित स्कीम 18 से 22 दिसंबर जारी की थी। इसके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित स्कीम 15 से 27 दिसंबर जारी की थी। निर्धारित समय पर न तो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और न ही मुख्य परीक्षाओं की सुधार परीक्षाएं शुरू हो सकीं।
इसके अलावा छात्रों से 18 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भी जमा कराए गए। 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होने की वजह से पांच दिनों में परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। इसकी वजह से अब जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही परीक्षाएं कराने की तैयारियां चल रही हैं।
