अमेरिका : धारदार हथियार से रैपर डैरेल कैल्डवेल की हत्या, संगीत समारोह में किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। ‘ड्रेको द रूलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में एक संगीत समारोह में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की। कैल्डवेल (28) पर ‘वन्स अपॉन …

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। ‘ड्रेको द रूलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में एक संगीत समारोह में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की।

Rapper Drakeo the Ruler, 28, fatally stabbed: report - New York Daily News

कैल्डवेल (28) पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था। इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

Drakeo the Ruler Dead at 28 After Fatal Stabbing

‘बेयर बोनस’ ने एक खबर में कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त दल के हवाले से बताया कि करीब साढ़े आठ बजे मुख्य मंच पर झगड़ा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Rapper Drakeo the Ruler dead after LA concert stabbing: report

खबर में कैल्डवेल का नाम नहीं दिया गया था। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लुईस गार्सिया ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। रैप गायक स्नूप डॉग ने सोशल मीडिया पर कैल्डवेल के निधन पर दुख भी व्यक्त किया।

संबंधित समाचार