क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, खेलकूद और जनस्वास्थ्य के प्रति करेंगे जागरूक
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
ऋषभ पंत ने ट्वीट कर लिखा है कि पुष्कर सिंह धामी सर, उत्तराखंड के लोगों के बीच खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यहां का ब्रांड एंबेसडर बनाने का शुक्रिया। लोगों के बीच यह संदेश देने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप देश को फिट बनाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं। रुड़की के एक छोटे से कस्बे से आने के बाद मुझे विश्वास है कि यहां के लोगों के अंदर कई क्षेत्रों में देश को गौरव महसूस कराने की क्षमता है।
