कांग्रेस में टिकट के आवेदनों की प्रियंका ने शुरू की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से अब तक मिले आवेदनों की पार्टी नेतृत्व ने समीक्षा शुरू कर दी है। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से अब तक मिले आवेदनों की पार्टी नेतृत्व ने समीक्षा शुरू कर दी है। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलायी है।

सूत्रों के अनुसार वाड्रा की अध्यक्षता में हो रही समीक्षा बैठक में विधानसभा की 403 सीटों के लिये मिले आवेदनों पर क्षेत्रवार विचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में चुनाव के लिये कांग्रेस का महिला घोषणापत्र जारी करते समय वाड्रा ने कहा था कि प्रदेश की लगभग 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं।

इनमें 60 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की वाड्रा की घोषणा के बाद महिलाओं ने भारी संख्या में टिकट के लिये आवेदन किया है।

पढ़ें: उप्र को आज मिलेगी 3037 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात

साथ ही पार्टी नेतृत्व ने भी आवेदनों की समीक्षा में महिलाओं को वरीयता देने की बात कही है। गौरतलब है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं होने के कारण अपने बलबूते चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी है।

कोरोना के चलते बढ़ाए जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र, 24 दिसंबर तक जारी होगी केन्द्रों की प्रस्तावित सूची

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की संख्या पिछली परीक्षा की अपेक्षा 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक केन्द्र बनने के​ लिए आवेदन कर चुके सभी स्कूल प्रबंधकों की ओर से दर्ज की गयी पोर्टल की सूचना के आधार पर भौतिक सत्यापन प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश सचिव परिषद माध्यमिक दिब्यकांत शुक्ला ने दिए है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार