आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, बनी आग का गोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। लखनऊ से मथुरा जाते समय एक कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक को झपकी लगने से हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें …

कन्नौज। लखनऊ से मथुरा जाते समय एक कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक को झपकी लगने से हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें पुलिस की मदद से इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मथुरा के बालाजीपुरम निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र विजय पाल सिंह भाई विमल सिंह और विपिन पुत्र इंद्रपाल सिंह के साथ रविवार रात लखनऊ से घर जाने के लिए कार से निकले थे। जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 159 पर पहुंची। तभी कार चला रहे विमल की आंख लग गई।

इससे चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके साथ ही कार में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे यूपीडा और पुलिस कर्मियों ने कार में फंसे तीनों सवारों को बाहर निकाला। तब तक तीनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

पढ़ें: भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सपा में हुए शामिल

कार में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलवाई गई। जब तक फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक पूरी कार जल चुकी थी। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन मंगवा कर कार को रास्ते से हटवाया, जिसके बाद यातायात फिर से बहाल हो सका। उधर, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार