केरल में ओमीक्रोन: चार मए मामले आए सामने, अब तक की संख्या बढ़कर हुई 15
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के चार नए मामले सामने आने के बाद, राज्य में इसके कुल मामले 15 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन चार संक्रमितों में से दो की उम्र 41 और 67 है। वह ब्रिटेन से तिरुवनंतपुरम आए ‘ओमीक्रोन’ के 17 वर्षीय संक्रमित …
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के चार नए मामले सामने आने के बाद, राज्य में इसके कुल मामले 15 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन चार संक्रमितों में से दो की उम्र 41 और 67 है। वह ब्रिटेन से तिरुवनंतपुरम आए ‘ओमीक्रोन’ के 17 वर्षीय संक्रमित की मां और दादी हैं।
वह अपने पिता, मां और बहन के साथ नौ दिसंबर को ब्रिटेन से लौटा था। तिरुवनंतपुरम में सामने आए ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के दो अन्य मामलों में 17 दिसंबर को नाइजीरिया से लौटे 32 वर्षीय व्यक्ति और एक 27 वर्षीय महिला शामिल हैं। यह महिला 12 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटी थीं।
राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र में जांच के बाद इन लोगों के ‘ओमीक्रोन’ के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला 12 दिसंबर को एर्नाकुलम जिले में सामने आया था, तब ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था।
इसे भी पढ़ें…
दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना की दी मंजूरी
