बहराइच: पंचायत उपचुनाव में दो बजे तक 65 फीसदी हुआ मतदान
बहराइच। जिले में तीन प्रधान व दो सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए चल रहे मतदान में दोपहर दो बजे तक 65 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लगी हुई है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि जरवल …
बहराइच। जिले में तीन प्रधान व दो सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए चल रहे मतदान में दोपहर दो बजे तक 65 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लगी हुई है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
बता दें कि जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कपूरपुर में हो रहे सामान्य चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। साथ ही मतदाता पंचायत के प्रधान को चुनने के लिए कड़ाके की ठंड के बीच बूथों पर अपनी बारी के लिए लाइनों में लगे रहे। दोपहर दो बजे तक यहां 1030 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, बनी आग का गोला
इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनई में 815, नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरसिया में 1400 मतदाता वोट डाले थे। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए रामनगर में 50 व बेजहा में 136 ने मतदान किया। वहीं, तीन प्रधान व दो सदस्य ग्राम पंचायत चुनाव में कुल 3431 यानी 65 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ ही उपचुनाव को लेकर बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही और पुलिस महकमे के अलावा कैमरे से भी निगरानी की गई।
भ्रमणशील रहे सेक्टर मजिस्टेट…
जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढ़ंग से चुनाव निपटाने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्टेट भी बूथों पर भ्रमणशील रहे। गलत तरीके से वोट डालने वालों पर सख्ती के लिए आगाह करते दिखे। साथ ही पीठासीन अधिकारियों की ओर से आधार कार्ड देखने पर ही उन्हें मतदान की अनुमति दी गई।
आधी आबादी नहीं रही पीछे…
उपचुनाव में मतदान करने से पीछे आधी आबादी नहीं रही, बल्कि कड़ाके की ठंड के बाद भी महिलाएं गोद में बच्चों के लिए लाइनों में खड़ी रहीं। दोपहर बाद महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ। इसके अलावा तीन ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायतों का उपचुनाव चल रहा है। मौसम विपरीत होने के बाद भी मतदाताओं का उत्साह चरम है। जिसके चलते मतदान का दायरा तेजी के साथ बढ़ रहा है।
