बहराइच: कांग्रेस के प्रदर्शन में महिलाओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
बहराइच। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। सभी शहर में प्रदर्शन करते हुए गेंद घर पहुंची। यहां पर इसके बाद शक्ति प्रदर्शन का समापन हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को महिला शक्ति यात्रा निकाली गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों …
बहराइच। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। सभी शहर में प्रदर्शन करते हुए गेंद घर पहुंची। यहां पर इसके बाद शक्ति प्रदर्शन का समापन हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को महिला शक्ति यात्रा निकाली गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुईं। जिला कांग्रेस कार्यालय से महिलाएं शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुईं। सभी कार्यालय से होते हुए घंटाघर, गुरुनानक चौराहा, दिगिहा होते हुए गेंद घर मैदान पहुंची। यहां पर सभी ने शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनाने पर महिलाओं ने बल दिया। महिला शक्ति प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
मुरादाबाद : बेसिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 21 से, आठ ब्लॉकों की टीमें लेंगी हिस्सा
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 21-22 दिसंबर को होगी। इसमें जिले की आठ ब्लॉकों की टीमें शामिल होंगीं। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र छात्राओं की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम में दो दिन चलेगी। जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। इन टीमों के छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्सी दौड़, रेस, गोला फेंक आदि में अपना दम खम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खंड शिक्षाधिकारी नगर भुवन प्रकाश ने बताया कि…
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : बेसिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 21 से, आठ ब्लॉकों की टीमें लेंगी हिस्सा
