बहराइच में शिक्षक सम्मान और गोष्ठी का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के बंजारीमोड में स्थित लॉन में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) बहराइच के तत्वाधान में शिक्षक को सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दिवंगत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (सहकारिता) मुकुट बिहारी वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ …

बहराइच। शहर के बंजारीमोड में स्थित लॉन में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) बहराइच के तत्वाधान में शिक्षक को सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दिवंगत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (सहकारिता) मुकुट बिहारी वर्मा रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, जिला प्रचारक राहुल मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में टीचर्स सेल्फ केअर टीम उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य ने सभी को संस्था के बारे में बताया।

जिलाधिकारी ने अपने उदबोधन में TSCT की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों को इससे जुड़ने की अपील की और साथ ही साथ प्रदेश कोर टीम से इसका विस्तार करते हुए सभी विभागों को इससे जोड़ने की बात कही।

जिलाधिकारी ने बताया कि TSCT ने इस कोरोना काल में दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को  9 करोड़ 25 लाख की मदद कर पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की। सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा ने संबोधन में कहा कि सहकारिता मंत्री मैं हूं लेकिन सहकारिता का काम जो TSCT ने किया है, उसे ऐतिहासिक बताया।

पढ़ें- भरखनी क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में सम्पन्न हुआ मतदान

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुधेश पाण्डेय, प्रदेश प्रबन्धक महेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव रजक, संयुक्त मंत्री चन्द्रशेखर ने भी अपने विचार रखे और उपस्थित शिक्षकों को TSCT की कार्य प्रणाली के बारे में बताया।

जनपद एवं ब्लाक के पदाधिकारियों एवं सहयोग करने वालेl शिक्षकों को निरंतर सहयोग कर दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद बहराइच के TSCT परिवार के 5 दिवंगत शिक्षकों स्व अब्बास हुसैन रायनी, स्व अमरेंद्र मौर्य, स्व दिनेश विश्वकर्मा  ,स्व नीरज गुप्ता एवं स्व निर्भयराज सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। ज्ञात हो उपरोक्त शिक्षक साथियों का निधन विगत कोरोना संक्रमण के दौरान हो गया था।

मंचीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक व समाज सेवी राजमणि त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी विश्वनाथ सिंह सहित सभी ब्लॉकों के सहसंयोजक और सदस्य सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन मधूलिका चौधरी ने किया।

संबंधित समाचार