सीतापुर: सेप्टिक टैंक में मिला अज्ञात युवक का नग्न शव, हत्या की आशंका, जांच शुरू
कुतुबनगर/सीतापुर। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में कुतुबनगर चौकी के हरनी गांव में एक सेप्टिक टैंक में सोमवार को एक अज्ञात युवक का नग्न शव संदिग्ध हालात में मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देने गए हैं। जिससे युवक की हत्या कर शव को …
कुतुबनगर/सीतापुर। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में कुतुबनगर चौकी के हरनी गांव में एक सेप्टिक टैंक में सोमवार को एक अज्ञात युवक का नग्न शव संदिग्ध हालात में मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देने गए हैं। जिससे युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर चौकी के हरनी निवासी सुशील पुत्र कंठू का परिवार पंजाब में रहता है। जिसका शौचालय गांव के बाहर बाग में बना है। सोमवार को गांव के बच्चों को खेलते समय बदबू का एहसास हुआ। बच्चों ने इसकी सूचना गांव के ही गोवर्धन व प्रधान को दी। जिसके बाद ग्रामीण दुर्गंध का अाभास करते हुए सेप्टिक टैंक तक पहुंचे। साथ ही प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मिश्रिख सीओ सुशील कुमार, थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
जांच में पता चला कि टैंक में शव है। जिसके बाद पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकलवाया। सूत्रों के मुताबिक शव किसी अज्ञात युवक था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं। जिससे लोगों को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश टैंक में फेंक दी गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
मृतक ने दाहिने हांथ में कलावा बंध रखा था। जिससे मृतक को हिन्दू समुदाय का माना जा रहा है। मृतक की बायीं आंख के ऊपर व अन्य जगह चोट के निशान देखा गया। शरीर पर कपड़े न होने से अवैध संबंध के चलते हत्या के कयास लगाये जा रहे हैं। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा तीन लाख का माल
