मुरादाबाद : भू माफिया सिपाही की गिरफ्तारी न होने पर धरने की धमकी
मुरादाबाद ,अमृत विचार। भूमाफिया सिपाही महेंद्र सिंह और उसके बेटे की गिरफ्तारी न होने पर मृतक शेर सिंह की पत्नी लीलावती ने आठ जनवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि तमाम आश्वासनों के बाद भी पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण खुलेआम घूम रहे …
मुरादाबाद ,अमृत विचार। भूमाफिया सिपाही महेंद्र सिंह और उसके बेटे की गिरफ्तारी न होने पर मृतक शेर सिंह की पत्नी लीलावती ने आठ जनवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि तमाम आश्वासनों के बाद भी पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस कारण खुलेआम घूम रहे आरोपी उसे धमका रहे हैं।
मामला मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरी का है। गांव निवासी शेर सिंह ने सिपाही महेंद्रपाल पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई न होने पर वह जनवरी में घर पर ही धरने पर बैठ गया था। 14 दिन तक चले अनशन के बाद किसान की मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी पत्नी लीलावती ने सिपाही महेंद्रपाल व उसके बेटे नितीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसने कार्रवाई के लिए चक्कर काटने शुरू कर दिए थे। तमाम प्रयासों के बाद अधिकारियों ने महेंद्रपाल को भू माफिया घोषित करने के साथ ही बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महेंद्रपाल और उसके बेटे को गिरफ्तार नहीं किया है। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर लीलावती संघर्ष कर रही है। सोमवार से उसने कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना-प्रदर्शन की धमकी दी थी।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद उसने धरना स्थगित कर दिया। लेकिन, चेतावनी दी है कि अगर सात जनवरी तक पिता-पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आठ जनवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठेगी। लीलावती का आरोप है कि खुलेआम घूम रहे पिता-पुत्र उस पर मुकदमा वापस लेने का दवाब डाल रहे हैं।
