हल्द्वानी: आज होगी कुमाऊं में बंदरों व लंगूरों की गिनती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने बंदरों व लंगूरों की तीन दिवसीय रेकी पूरी कर ली है। वन कर्मी आज बंदरों-लंगूरों की गिनती करेंगे। इनकी गणना के बाद तराई से पहाड़ तक बंदरों, लंगूरों की सटीक संख्या का पता चल सकेगा। वन विभाग छह साल बाद 2021 में बंदरों व लंगूरों की गणना करने जा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने बंदरों व लंगूरों की तीन दिवसीय रेकी पूरी कर ली है। वन कर्मी आज बंदरों-लंगूरों की गिनती करेंगे। इनकी गणना के बाद तराई से पहाड़ तक बंदरों, लंगूरों की सटीक संख्या का पता चल सकेगा।

वन विभाग छह साल बाद 2021 में बंदरों व लंगूरों की गणना करने जा रहा है। यह गणना आज 21 दिसंबर को होगी। इससे पूर्व वन कर्मचारी 18 से 20 दिसंबर तक अपनी-अपनी बीट से रेंज स्तर पर बंदरों व लंगूरों की रेकी करनी थी। यह रेकी धार्मिक स्थलों, मानव बस्तियों, कूड़ाघरों, हाईवे, आबादी से सटे जंगलों के आसपास की जानी थी।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, बंदर अमूमन इंसानी बस्तियों के आसपास रहते हैं। ये सुबह समूह से अलग होते हैं और शाम को इकट्ठा हो जाते हैं। इस वजह से वन विभाग ने तीन दिन तक रेकी करने का फैसला किया था। इधर 20 दिसंबर को इनकी रेकी पूरी हो गई है। अब आज बंदरों व लंगूरों की गिनती की जाएगी। यह गिनती सुबह से शाम तक होगी और साइटिंग मैथड से की जाएगी। बता दें कि, 2015 की गणना में प्रदेश में 1.54 लाख बंदूर व 54,800 लंगूर मिले थे।

 

आज बंदरों व लंगूरों की गिनती की जाएगी। इस बाबत वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इससे पूर्व तीन दिन तक  इनकी रेकी भी की गई है ताकि सटीक गणना हो सके। –

 – दीप चंद्र आर्य, वन संरक्षक, पश्चिमी वन वृत्त, हल्द्वानी

 

संबंधित समाचार