हल्द्वानी: स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए दी घरों में दस्तक
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण में लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग घरों में जाकर लोगों को टीका लगा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पूरे जिले में करीब 400 लोगों को घरों में जाकर कोरोना का टीका लगाया गया। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया। स्वास्थ्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण में लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग घरों में जाकर लोगों को टीका लगा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पूरे जिले में करीब 400 लोगों को घरों में जाकर कोरोना का टीका लगाया गया। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को भीमताल में 115, भवाली में 70, ज्योलीकोट में 80, जंगलियागांव में 45, खुर्पाताल में 50, गेठिया में 10, भौर्सा में 30 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। साथ ही 88 लोगों की कोरोना की आरटीपीसीआर और 51 लोगों की रैपिड जांच की गई। विभाग के अनुसार सभी रैपिड जांचें निगेटिव पाई गई हैं। सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि पूरे जिले में कोरोना टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी। कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए यह जरूरी है कि निर्धारित लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए।
