रामपुर : चोरी का वाहन बेचते हुए पकड़ा चोर, तीन फरार
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो कार और एक बाइक को बेचते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बाकी आरोपियों को तलाश रही है। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि प्रानपुर रोड पर चार लोग चोरी …
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो कार और एक बाइक को बेचते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस बाकी आरोपियों को तलाश रही है।
सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि प्रानपुर रोड पर चार लोग चोरी की गई कार और बाइक को बेच रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक क्रेटा कार, स्कारपियों कार, एक अपाचे मोटर साइकिल तथा एक फर्जी आरसी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल चला गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह सभी वाहन चोरी के हैं। चोरो ने बताया कि उन्होंने मिलकर दिल्ली से वाहन चोरी किए थे। जिनकी नंबरर प्लेट, इंजन नंबर व चैसिस नंबर बदलकर व फर्जी कागज तैयार कर लिए। हम लोग इन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं।
बाद में उन्हें आपस में बांट लेते हैं। इन वाहनों को यहां बेचने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी रिजवान निवासी कस्बा व थाना किला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर का रहने वाला है। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
