बरेली: एलन किड्स स्कूल में मना क्रिसमस कार्निवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलन किड्स स्कूल में क्रिसमस कार्निवाल धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीपीएस के प्रधानाचार्य वेद मिश्रा व हेड मिस्ट्रेस सीमा सक्सेना ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में खेलों के स्टाल, खाने के स्टॉल, जंगल सफारी, क्रिसमस की झांकी …

बरेली, अमृत विचार। एलन किड्स स्कूल में क्रिसमस कार्निवाल धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीपीएस के प्रधानाचार्य वेद मिश्रा व हेड मिस्ट्रेस सीमा सक्सेना ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में खेलों के स्टाल, खाने के स्टॉल, जंगल सफारी, क्रिसमस की झांकी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

साथ ही 3 से 5 वर्ष के बच्चों ने फैंसी ड्रेस, बेबी शो और 6 से 8 वर्ष के बच्चों ने स्वरांजलि, नित्यांजलि, नन्हे ड्रामेबाज आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सीमा सक्सेना ने बताया कि यीशु मसीह प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में सतेन्द्र मसीह, समी खान, खुशनुमा, जूही, रीफा, शहरीना, गीतिका, मोनिका, सफीना, निशा, याशिका व सौम्या आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार