बरेली: दबंगों ने मांगी रंगदारी, विरोध पर की छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दबंग रिश्तेदार महिला से मकान खाली करने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है। मांग पूरी न होने पर आरोपी महिला के घर में घुस गए। उसके साथ अश्लील हकरत कर छेड़खानी की और घर खाली करने के लिए कहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। प्रेमनगर …

बरेली, अमृत विचार। दबंग रिश्तेदार महिला से मकान खाली करने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है। मांग पूरी न होने पर आरोपी महिला के घर में घुस गए। उसके साथ अश्लील हकरत कर छेड़खानी की और घर खाली करने के लिए कहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

प्रेमनगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी पति और जेठ की मृत्यु हो चुकी है। उसके रिश्तदार को कमजोर देखकर उसने उन्हें छत पर कमरा दे दिया था लेकिन अब वह उसके कमरे को खाली नहीं कर रहे है। उन्हें धमकाते हुए वह लोग उनसे घर खाली करने के बदले 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है लेकिन प्रेमनगर पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। आरोप है कि 19 दिसंबर की रात आरोपी महिला के घर में घुस गए और उसे धमकाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। पीड़िता ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार