बरेली: एटीएम का कैश बॉक्स तोड़कर चोरी का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। गार्ड की गैर मौजूदगी में चोर ने एटीएम में घुसकर कैश बॉक्स को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच वहां पर गार्ड आ गया और उसने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे सब्जी मंडी से दो घंटे बाद गिरफ्तार …
बरेली, अमृत विचार। गार्ड की गैर मौजूदगी में चोर ने एटीएम में घुसकर कैश बॉक्स को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच वहां पर गार्ड आ गया और उसने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे सब्जी मंडी से दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।
रविवार की देर शाम किशोर बाजार स्थित एक एटीएम में गार्ड को न देखकर चोर उसमें घुस गया और उसने एटीएम मशीन को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच वहां पर एटीएम का गार्ड अमित कुमार आ गया। अमित ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
इसकी सूचना लगने पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी और उनके साथियों ने उसकी तलाश की और उसे सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के फतेहपुर गया, बिहार का रहने वाला है। उसका नाम शाहबाज पुत्र मुमताज खान है। पुलिस को आरोपी के पास से चाकू, हथौड़ा और एक पेंचकस मिला है।
पहले भी हो चुकीं घटनाएं
शहर में एटीएम काटकर चोरी या चोरी के प्रयास की घटनाएं पहले भी चुकी हैं। कई मामलों का आज तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी है। एक बार फिर से एटीएम का कैश बॉक्स काटने से पुलिस की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इस तरह की घटनाएं सर्दियों के समय अधिक होती हैं। अधिकांश एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते हैं। सर्दियों में रात में कम लोग ही बाहर निकलते हैं। अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर घटनाएं की जाती हैं।
