बरेली: सछास ने प्राचार्य का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में सछास कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन का घेराव किया। सछास ने मांग की कि पिटाई करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाए नहीं तो कॉलेज को बंद कराया जाएगा। विरोध को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य व अन्य …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में सछास कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन का घेराव किया। सछास ने मांग की कि पिटाई करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाए नहीं तो कॉलेज को बंद कराया जाएगा। विरोध को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य व अन्य शिक्षक भी पहुंच गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। एक बार फिर से छात्र से लिखित तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सछास कार्यकर्ताओं के मुताबिक 18 दिसंबर को बरेली कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र रितेश जौहरी के साथ कॉलेज के छात्रों व बाहरी युवकों ने मारपीट की थी। एक बाहरी युवक को पकड़कर चीफ प्रॉक्टर को सौंपा गया था लेकिन उसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ता उसे पुलिस व शिक्षकों की मौजूदगी में जबरन छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सछास की मांग है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि बाहरी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई अवश्य की जाएगी। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश जिला एवं जिला महासचिव पाल विक्रांत सिंह ने कार्यवाई न किये जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि समाजवादी छात्र सभा चुप नहीं बैठेगी एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रजापति, साक्षी पटेल, नेहा गंगवार, आरती सिंह, मोनी मौर्य, सुभी, प्रशांत यादव, रितेश यादव, जितेंद्र गौतम, अनमोल सिंह, सुमित यादव, आज़िम अली, नरेन्द्र यादव, जितेंद्र सिंह यादव, करन सिंह, मदुनेश यादव, शैलेश भास्कर आदि मौजूद रहे।

बाहरी छात्रों को रोकने को बंद किए गेट
बरेली कॉलेज में बाहरी छात्रों पर रोक लगाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने बैरियर पर छात्रों के आईकार्ड चेक करने के बाद प्रवेश दिया। इसके अलावा कॉलेज परिसर के गेट में ताले डाल दिए गए ताकि बाहरी लोग कॉलेज परिसर में वाहनों से चक्कर न लगा सकें। शिक्षकों व छात्रों के निकलने के गेट के साइड में पैदल निकलने वाले गेट ही खोले गए।

शनिवार को बरेली कॉलेज में बाहरी छात्रों द्वारा कॉलेज के छात्र की पिटाई की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है। विद्यार्थी परिषद के महानगर अध्यक्ष डॉ विनय ऋ षिवाल ने कहा कि कॉलेज कैंपस के अंदर इस प्रकार की घटनाएं अशोभनीय हैं।

संबंधित समाचार