डायबिटीज रेटिनोपैथी के मरीजों को अब महेज 5 मिनट में मिलेगा केजीएमयू में इलाज, जानें कैसे?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अब डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में होने वाली बीमारी डायबिटीज रेटिनोपैथी के मरीजों का ऑपरेशन हो सकेगा। महज 5 मिनट में मरीज की आंख का इलाज संभव होगा। साथी पीडियाट्रिक आईसीयू में 75 बेड की बढ़ोतरी की गई है। विषय गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों का …

लखनऊ। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अब डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में होने वाली बीमारी डायबिटीज रेटिनोपैथी के मरीजों का ऑपरेशन हो सकेगा। महज 5 मिनट में मरीज की आंख का इलाज संभव होगा।

साथी पीडियाट्रिक आईसीयू में 75 बेड की बढ़ोतरी की गई है। विषय गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों का भी समुचित इलाज हो सकेगा। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने 4 नई परियोजनाओं की शुरुआत की है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ब्राउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुजरे 5 सालों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हुई हैं। कॉविड मैं 20 स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अस्पतालों को वेंटिलेटर सुविधाओं से लैस किया गया। जो परियोजना हमने शुरू की, उस का लोकार्पण भी हम कर रहे हैं, यह गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 में छठा व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में है। अनियंत्रित डायबिटीज के मरीज डायबिटिक रेटिनोपैथी के शिकार हो जाते हैं। ऐसे मरीजों के लिए डायबिटिक रेटिनोपैथी सेंटर पर इलाज बेहतर और समय पर हो सकेगा।

पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2022 से पहले निषादों को लेकर योगी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

केजीएमयू के कुलपति डॉक्टर विपिन पुरी ने कहा कि 2018 में ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के बाद हर बहुमंजिला भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम और राम की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया।

ट्रॉमा सेंटर में 4.42 करोड़ से रैंप का निर्माण हुआ है। भद्रा में नर्सों के रहने के लिए 10 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल बनाया गया है। इसकी लागत 74.12 करोड रुपए है। इसमें 4.95 करोड़ रुपए के फर्नीचर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। डॉ बिपिन पुरी ने कहा कि सभी परियोजनाएं केजीएमयू के लिए वरदान साबित होंगी।

संबंधित समाचार