केएमसी चुनाव: टीएमसी ने कोलकाता नगर निगम की सत्ता लगातार तीसरी बार हासिल की, अब तक 89 सीटें जीतीं, 44 पर बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। एक सौ चौवालीस सदस्यीय निगम में पार्टी ने 89 वार्डों पर जीत दर्ज कर ली है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। एक सौ चौवालीस सदस्यीय निगम में पार्टी ने 89 वार्डों पर जीत दर्ज कर ली है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अबतक सिर्फ एक सीट जीती है और तीन अन्य पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि टीएमसी केएमसी में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

उन्होंने बताया, “पार्टी ने अबतक 89 सीटों पर जीत दर्ज की है और उसके उम्मीदवार 44 वार्डों में आगे चल रहे हैं। टीएमसी कुल मिलाकर 133 सीटों पर आगे चल रही है या उसने सीटें जीत ली हैं।” कांग्रेस ने दो सीटों पर फतह हासिल की है लेकिन माकपा नीत वाम मोर्चा ने अबतक अपना खाता नहीं खोला है। हालांकि, उसके उम्मीदार दो वार्डों में आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अनिल धर ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार