रायबरेली: पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार बनाने वाला कारखाना, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए अवैध असलहा बनाने के कारखाने को लालगंज पुलिस ने पकड़ लिया और गिरफ्तार भी किया। साथ ही कारखाने चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और राजस्थान में भी हथियार की आपूर्ति करते रहे …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए अवैध असलहा बनाने के कारखाने को लालगंज पुलिस ने पकड़ लिया और गिरफ्तार भी किया। साथ ही कारखाने चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और राजस्थान में भी हथियार की आपूर्ति करते रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए  हथियारों के कारखाने की पकड़ को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। इसी के चलते लालगंज की अपराध शाखा की पुलिस ने डलमऊ रोड़ पर बने ओवर ब्रिज के नीचे टेंट में छापामारी की। छापेमारी के दौरान पता चला कि दो व्यक्ति दो दिन पहले यहां आए थे और टेंट लगाकर अवैध असलहे बना रहे थे। उनकी मंशा विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में अवैध असलहे बेचने की थी।

पढ़ें- पेरिस में हथियारबंद व्यक्ति ने दो महिलाओं को बनाया बंधक, मंत्री के साथ की बैठक की मांग

पकड़े गए लोगों का नाम राजापाल पुत्र स्व.भीम निवासी रामगंज मंडी थाना झलवा जिला कोटा राजस्थान और बनवारी पुत्र विश्वनाथ निवासी खजांची डेरा चिरगांव थाना मोठ जिला झांसी बताया गया है। इनके पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा, एक जीवित कारतूस समेत प्लास,रेती, ड्रिल मशीन,लोहे के पाईप, गाटर, आरी,पेचकस आदि असलहा बनाने का सामान मिला है।

पकड़े गए आरोपियों के साथी राजस्थान व दिल्ली में अवैध शस्त्र निर्माण का काम करते हैं। लालगंज अपराध निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया पकड़े गए लोग शातिर हैं तथा अवैध हथियार बनाने का काम करते हैं। इनकी झांसी, राजस्थान और दिल्ली से भी अपराध रिकार्ड मांगा गया है।

संबंधित समाचार