गिरिराज सिंह का विपक्ष पर प्रहार: लोकतंत्र की दुहाई देने वाले सदन में स्वराज्य को करते हैं तार-तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि सदन के बाहर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग सदन के भीतर लोकतंत्र को तार-तार करते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की। …

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि सदन के बाहर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग सदन के भीतर लोकतंत्र को तार-तार करते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह टिप्पणी की।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर ऐसे समय में निशाना साधा है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले, पेगासस और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि यह सरकार लोकतंत्र पर आक्रमण कर रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के पूरक प्रश्न का उत्तर देते समय कहा, ”विपक्ष ने यहां लोकतंत्र को जिस तरह से तार-तार किया है, वैसे समय में आपने (लोकसभा अध्यक्ष) जो धैर्य दिखाया है उसकी मैं सराहना करता हूं।

लोग बाहर जाकर लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और यहां लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं।” विपक्षी सदस्यों ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग और कुछ अन्य विषयों को लेकर पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी सदन में भारी हंगामा किया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल मांग कर रहे थे कि अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए और लखीमपुर खीरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से अदालत में दिए गए आवेदन पर सदन में चर्चा कराई जाए।

इसे भी पढ़ें…

विदेश से इंदौर लौटे 13 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल, इलाज जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म