मुरादाबाद : नववर्ष को जुदा-जुदा इंजॉय करेगी आधी आबादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नए साल के जश्न की बात हो तो दिलो-दिमाग में धूम-धड़ाका, मस्ती, पार्टी यही सब नजर आता है। क्या कोई सोचता है कि वृद्धाश्रमों के बुजुर्गों पर क्या बीतती होगी? उन्हें नए साल का नहीं, बल्कि अपनों के आने का इंतजार होता है। ‘अपनापन’ महसूस कराने का बीड़ा इस बार शहर के समाजसेवियों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नए साल के जश्न की बात हो तो दिलो-दिमाग में धूम-धड़ाका, मस्ती, पार्टी यही सब नजर आता है। क्या कोई सोचता है कि वृद्धाश्रमों के बुजुर्गों पर क्या बीतती होगी? उन्हें नए साल का नहीं, बल्कि अपनों के आने का इंतजार होता है। ‘अपनापन’ महसूस कराने का बीड़ा इस बार शहर के समाजसेवियों ने उठाया है। इस बार साल का पहला दिन वह वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच मनाएंगे।

पूल पार्टी का होगा आयोजन
एलएनएस क्लब सम्राट की अध्यक्ष एलएनएस कल्पना जैन चूड़ामणि ने कहा कि नए साल पर लेडीज क्लब में पूल पार्टी होगी। इसमें खेल व प्रतियोगिताएं होंगी। उत्कृर्ष प्रदर्शन करने वाले को उपहार मिलेगा। बच्चों को मोजे-टोपे दिए जाएंगे।

संवासिनियों के साथ बांटेंगे खुशियां
एलएनएस क्लब विराट की अध्यक्ष संजूला जैन ने बताया कि नारी निकेतन की संवासिनियों के साथ नया साल मनाया जाएगा। क्लब की सदस्यों द्वारा गीत, नृत्य समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें संवासिनियां भी प्रतिभाग करके प्रदर्शन कर सकेंगी। अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें उपहार दिए जाएंगे। गजक, रेबड़ी, समेत अन्य सामग्री वितरित की जाएगी।

जरूरतमंदों को देंगे कंबल
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अनमोल रस्तोगी ने बताया कि नए साल क्लब द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ केक काटकर मनाया जाएगा। कंबल वितरित किये जायेंगे। उनके चेहरे पर नए वर्ष के प्रथम दिन पर प्रसन्नता लाने के लिए मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। ताकि आने वाले वर्ष खुशियों से भरपूर रहे। क्लब में तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मनोरंजन सभा का होगा आयोजन
इनर व्हील मिड टाउन की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन रेनू गुप्ता ने बताया कि नया साल की तैयारियां शुरू हो गई है। क्लब की ओर से कार्यक्रम भी कराएं जा रहें। नए साल के दिन मनोरंजन सभा का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाएंगे। साथ ही दिन को खास बनाने के लिए कई प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी।

वृद्धों से साथ बाटेंगे सुख-दुख
आओ हाथ बढ़ाएं संस्था की अध्यक्ष गीतांजलि पांडेय ने कहा कि नए साल पर संस्था मिलन विहार स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम करेगी। इसमें वृद्धों के साथ समय बिताएंगे। खेल खेलेंगे, प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके अपने बनकर सुख-दुख बांटे की छोटी सी कोशिश की जाएगी। घर के बने स्वादिष्ट व्यंजन भी खिलाये जाएंगे।

न्यू ईयर पार्टी का होगा आयोजन
लेडीज क्लब मुरादाबाद की सचिव अदिति अग्रवाल ने कहा कि नए साल काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब की ओर से तैयारियां जोरों से चल रही हैं। लेडीज क्लब में न्यू इयर पार्टी होगी। इसमें फैशन शो, नृत्य प्रतियोगता समेत विभिन्न खेल खेले जाएंगे। महिलाओं को उपहार भी दिए जाएंगे।

भजन संध्या संग मनाएंगे नया साल
पराग ह्यूमन फाउंडेशन की संचालिका गरिमा सिंह ने कहा कि नए साल की शुरुआत भगवान को नमन करते हुए वृद्धाश्रम में आपनों द्वारा छोड़े गए बुजुर्गों के साथ की जाएगी। संस्था की ओर से वृद्धाश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्हें सदस्यों द्वारा खुशियां बांटी जाएंगी। ताकि उनको अपनों की कमी का एहसास नहीं हो।

संबंधित समाचार