Panama Papers Leak मामले में ED ऐश्वर्या के बाद अब अभिषेक बच्चन से कर सकती है पूछताछ
मुंबई। पनामा पेपर लीक मामले में ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा था। पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने सोमवार यानि कल पेश हुईं। ईडी ने उनके खिलाफ पेशी का समन जारी किया था, जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी मुख्यालय पहुंचीं थीं। बता दें कि …
मुंबई। पनामा पेपर लीक मामले में ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा था। पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने सोमवार यानि कल पेश हुईं। ईडी ने उनके खिलाफ पेशी का समन जारी किया था, जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी मुख्यालय पहुंचीं थीं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को इससे पहले भी ED ने दो बार बुलाया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। इसी बीच खबर आ रही है कि उनके पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से भी पूछताछ हो सकती है।
बता दें, ED अभिषेक से की तरह के सवाल पूछ सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि यह अभिषेक से ED पूछ सकती है कि सवा लाख पाउंड कहां और कैसे खर्च किए? क्या उन्होंने इसकी जानकारी आयकर विभाग या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को दी थी? पूछताछ में अनेक जरूरी तथ्य और बयानों की क्रॉस चेकिंग शुरू की जा रही है। बयानों के आकलन के बाद ED मुख्यालय कोई फैसला लेगा।
बता दें कि ऐश्वर्या जब ईडी ऑफिस में पेश हुईं, तो उन्होंने एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी सौंपे थे। मामला 2016 में वॉशिंगटन स्थित ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ (आईसीआईजे) की ओर से पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है, जिसे ‘पनामा पेपर्स’ नाम से जाना जाता है।
जानकारी के मुताबिक पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी (Mossack Fonseca) के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे। ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Süddeutsche Zeitung (SZ) ने Panama Papers नाम से 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था।
इसमें भारत के साथ 200 देशों के राजनेता, बिजनेसमैन, सिलेब्रिटी के नाम शामिल थे, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। इसमें 1977 से 2015 के अंत तक की जानकारी दी गई थी।
पढ़ें- 25 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी फिल्म ‘गहराइयां’
