भारत के तेल उत्पादन में गिरावट जारी, नवंबर में दो प्रतिशत की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट जारी है और नवंबर 2021 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन के चलते कुल उत्पादन में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 24.3 लाख टन था, जो एक …

नई दिल्ली। भारत में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट जारी है और नवंबर 2021 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन के चलते कुल उत्पादन में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 24.3 लाख टन था, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24.8 लाख टन और अक्टूबर 2021 में 25 लाख टन था।

समीक्षाधीन अवधि में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पश्चिमी अपतटीय क्षेत्रों में उपकरण जुटाने में देरी के कारण नवंबर में 16 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो तीन प्रतिशत की कमी को दर्शाता है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने नवंबर में 2,41,420 टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,43,200 टन और अक्टूबर 2021 में 2,52,990 टन था।

भारत कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है, क्योंकि घरेलू उत्पादन मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों – अप्रैल-नवंबर 2021 के दौरान भारत में कच्चे तेल का उत्पादन 2.74 प्रतिशत गिरकर 198.6 करोड़ टन हो गया।

इस दौरान ओएनजीसी का उत्पादन 129.4 करोड़ टन रहा, जो 4.18 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है। हालांकि, प्राकृतिक गैस का उत्पादन नवंबर में 2.86 अरब घर मीटर (बीसीएम) रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी पीएलसी द्वारा संचालित केजी-डी6 ब्लॉक में नए क्षेत्रों से उत्पादन शुरू होने के चलते हुई।

इसे भी पढ़ें…

कश्मीर में 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ का दौर शुरू, इस सप्ताह बर्फबारी का पूर्वानुमान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात