रामपुर : खनन माफिया और स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने खनन माफियाओं व स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कोतवाली मार्ग स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व …
रामपुर, अमृत विचार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने खनन माफियाओं व स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी कोतवाली मार्ग स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व मे तहसील पहुंचकर खनन माफिया ओर स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन कर धरना दिया। उसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शरद कुमार व सीओ श्रीकांत प्रजापति को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। रात्रि में स्टोन क्रेशर द्वारा भारी मात्रा में कोसी नदी का सीना चीर खनन निकाला जा रहा है। कोसी नदी से स्टोन क्रेशरों द्वारा खनन किये जाने के कारण जिन किसानों के खेत कोसी नदी के किनारे हैं, उनके खेत एवं फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। नियम के अनुसार स्टोन क्रेशर किसी भी नदी से पांच किलोमीटर एरिये के बाहर होना चाहिए। अगर कोई स्टोन क्रेशर नदी के पांच किलोमीटर के अंदर आता है तो उसका लाइसेंस भी निरस्त होना चाहिए। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष अनवर अली, राकेश चंद्रा, नफीस कादरी, साजिद पाशा, समीर पाशा, मन्नु मेंबर, अजेंद्र राठौर, गुड्डू भाई, फैज खान, इमरान वारसी, हाशिम शान, अरबाज आलम, शाह जमाल, मोहम्मद आसिफ, मेहरबान बिल्लू, आरिफ, सलमान, फारुख, इदरीश खान, गगन सचदेवा, सभासद इस्लाम, इमरान, फुरकान, जमील अहमद, नरेश, जुनैद, शव्वू, इरफान आदि मौजूद रहे।
