बहराइच: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की मोतीपुर पुलिस ने मंगलवार को कंचनपुर मोड़ से हिस्ट्री शीटर अपराधी को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जिले टॉप टेन में बसरुद्रीन शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और एसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने टीम गठित …

बहराइच। जिले की मोतीपुर पुलिस ने मंगलवार को कंचनपुर मोड़ से हिस्ट्री शीटर अपराधी को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जिले टॉप टेन में बसरुद्रीन शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और एसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने टीम गठित की।

चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी, राम आशीष वर्मा, जान मोहम्मद, राजकुमार यादव, विशाल सिंह उर्रा हरखापुर मार्ग पर मंगलवार को गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम कंचनपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी मौजूद एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।

उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान उर्रा ग्राम पंचायत के कबेल पुर निवासी बसरुद्दीन पुत्र शकूर के रूप में हुई है। वह जिले टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। साथ ही उसके विरुद्ध मोतीपुर थाना में विभिन्न मामलों के 10 मुकदमे दर्ज हैं।

आबकारी विभाग ने दी दबिश, 40 लीटर कच्ची शराब व 8 क्विंटल लाहन कराया नष्ट

अयोध्या। तहसील दिवस में ग्रामीणों की शिकायत का असर अब रंग लाने लगा है। थाना महराजगंज क्षेत्र के गांव मड़ना में कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने गांव में दबिश दी और लाहन, कच्ची शराब व भट्ठियों को नष्ट कराया। हालांकि मौके पर कोई आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन केस जरूर फ़ाइल किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आबकारी विभाग ने दी दबिश, 40 लीटर कच्ची शराब व 8 क्विंटल लहान कराया नष्ट

 

संबंधित समाचार